बुधवार

बेवफा सनम का था गम


आसमां की रानी हो, तुम कहां से आई हो
आज मुझको ये बताओ, तुम मुझे क्या लाई हो
प्यार है हमें तुमसे, दूर नहीं तुम हमसे
अब तो तुम आ जाओ, और मुझे ना तड़पाओ
मैंने तुमको देखा है, नाम भी तेरा रेखा है
तुझको देख मुझको ऐसा, लगता नहीं तू धोखा है
जिंदगी मुझको डसती है, गुनाह वो मुझको लगती है
पता नहीं तुम आओगे या मुझको तड़पाओगे
बहारों की तुम मल्लिका, ठंडी हवा का तुम झोंका
प्यार में तेरे पागल हैं, तेरे लिए हम घायल हैं
जानते हैं हम तो ये, दुश्मन नहीं तुम दोस्त मेरे
फिर क्या हुआ..?
ये क्यों हुआ..?
कैसे हुआ ..?
ये कब हुआ ..?
तुमने जो हमसे कहा, वो कैसे झूठ हुआ
अगर तुमको डर था सबका
प्यार में दिल क्यो था भटका
by manish malhotra

प्यार का दर्द


जब हम किसी की सबसे ज्यादा कद्र करते है
जब हम किसी की सबसे ज्यादा परवाह करते है
जब हम किसी की सबसे ज्यादा फिकर करते है
जब हम किसी का सबसे ज्यादा ख्याल रखते है
...जब हम किसी की सबसे ज्यादा चिंता होती है
जब हम किसी को सबसे ज्यादा खुश देते है

हम सबसे ज्यादा प्यार करते है
सबसे ज्यादा दर्द भी वही देता है .........!!

शनिवार

दोस्ती क्या है ?


एक लड़की थी जो अंधी थी .जिस वजह से उससे कोई दोस्ती नहीं करता था ,लकिन एक
लड़का था जो उसका दोस्त था और हर मोड़ पर साथ देता था. उसको कभी महसूस
नहीं होने देता था कि वो अंधी है .इस वजह से लड़की बहुत खुश रहती थी ,एक
दिन लड़की ने कहा अगर मैं देख सकती तो तुमसे शादी कर लेती .
कुछ दिनों
के बाद किसी ने उस लड़की को अपनी ऑंखें दान कर दी और लड़की देखने लगी .तब
उस लड़की ने देखा कि वो लड़का जो उसका साथ देता था वो अँधा है .फिर उस
लड़के ने उस लड़की से पूछा कि क्या अब तुम मुझसे शादी करोगी तो लड़की ने
कहा "नहीं, मैं तुमसे शादी नहीं करुँगी" .
इस पर वो लड़का मुस्कुराया और
उस लड़की के हाथ मैं एक कागज देकर हमेशा-हमेशा के लिए उससे दूर चला गया