friendship लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
friendship लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार

दोस्त की तलाश है मुझे

इतने दोस्तो मे भी एक दोस्त की तलाश है मुझे,
इतने अपनो मे भी एक अपने की प्यास है मुझे,

छोड आता है हर कोइ समन्दर के बीच मुझे,
अब डूब रहा हु तो एक साहिल की तलाश है मुझे,

लडना चाहता हु इन अन्धेरो के गमो से,
बस एक शमा के उजाले की तलाश है मुझे,

तंग आ चुका हु इस बेवक्त की मौत से मै,
अब एक हसीन जिंदगी की तलाश है मुझे,

दीवना हु मै सब यही कह कर सताते है मुझे,
जो मुझे समझ सके उस शख्श की तलाश है मुझे ........

शनिवार

दोस्ती क्या है ?


एक लड़की थी जो अंधी थी .जिस वजह से उससे कोई दोस्ती नहीं करता था ,लकिन एक
लड़का था जो उसका दोस्त था और हर मोड़ पर साथ देता था. उसको कभी महसूस
नहीं होने देता था कि वो अंधी है .इस वजह से लड़की बहुत खुश रहती थी ,एक
दिन लड़की ने कहा अगर मैं देख सकती तो तुमसे शादी कर लेती .
कुछ दिनों
के बाद किसी ने उस लड़की को अपनी ऑंखें दान कर दी और लड़की देखने लगी .तब
उस लड़की ने देखा कि वो लड़का जो उसका साथ देता था वो अँधा है .फिर उस
लड़के ने उस लड़की से पूछा कि क्या अब तुम मुझसे शादी करोगी तो लड़की ने
कहा "नहीं, मैं तुमसे शादी नहीं करुँगी" .
इस पर वो लड़का मुस्कुराया और
उस लड़की के हाथ मैं एक कागज देकर हमेशा-हमेशा के लिए उससे दूर चला गया