poem लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
poem लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार

why I meet with silence...

Amidst the chaos and all the noise,
I prefer to keep a low voice,
I stay silent, calm and still,
As I let my inner self fill.

I do not speak just for the sake,
And meaningless chatter I forsake,
My thoughts and actions align,
And peacefulness within me shines.

People may think I am aloof,
But I am not devoid of proof,
My silence is my greatest strength,
It helps me navigate great lengths.

In a world that is so loud,
Where everyone seeks to be proud,
I choose to stay introspective,
And find answers more reflective.

So let them judge, let them say,
I'm happy living this way,
In solitude, peace I find,
And leave all the chaos behind.

रविवार

प्रेम कथा,


प्रेम के इस वसंती मौसम में
कोई लिख रहा है प्रेम कथा।

गुनगुनी धूप जैसे गुजरती है देह के आरपार
बहती है संबंधों की एक उन्मुक्त नदी,
जो शब्दों की परिधि नहीं मानती
मौन-सा कुछ-कुछ पनपता है
देह नहीं, आत्मा तक उतर जाता है कुछ।

अंजलि-भर सुख सभी चाहते हैं
उदासियों में भी छिपा होता है
स्मृतियों का सुख,
हवा में उड़ कर आई हंसी
गंध का कटोरा भर कर लाती है
नीले आसमान से टपकता है
एहसास का अमृत
बावरा मन कभी जीता है कभी मरता है।

प्रेम की राह होती है सपनों सरीखी
और हर कोई
सपनों को सजोकर रखना चाहता है,
थके हुए सपनों को
भावनाओं की परी
प्रेमानुभूति की लोरी सुनाती है।

प्रेम के इस वसंती मौसम में
कोई लिख रहा है प्रेम कथा,
जैसे मंदिर की देहरी पर
जल रहा हो एक मौन दीपक!